UPSC Calendar 2023: यूपीएससी ने जारी किया कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

सिविल सर्विसेज मेन परीक्षा 2023 का आयोजन 15 सितंबर से किया जाएगा और परीक्षा 5 दिनों तक चलेगी। वहीं, भारतीय वन सेवा (मेन) परीक्षा 2023 का आयोजन 26 नवंबर से होगा। जानकारी के मुताबिक इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रीलिम्स) एग्जाम 2023 19 फरवरी को और संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मेन) परीक्षा 2023 24 जून को आयोजित किया जाएगा।इसके अलावा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) की परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। UPSC परीक्षा का कैलेंडर हर साल की तरह ही जारी किया गया है, ताकि UPSC के उम्मीदवारों को अगले साल की परीक्षाओं के बारे में जानकारी मिल सके। यूपीएससी प्रीलिम्स 2022 परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की जानी है।
UPSC Exam Calendar 2023 ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए Annual Calendar 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ आ जाएगी।
स्टेप 4: अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।