Shani Ke Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए जरुर करें ये पांच उपाय, धन संबंधि दिक्कतें होंगी दूर
शनिवार को शनि देव (Shani dev) का खास दिन माना गया है। यह दिन न्याय के देवता शनि को समर्पित होता है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है।

शनिवार को शनि देव (Shani dev) का खास दिन माना गया है। यह दिन न्याय के देवता शनि को समर्पित होता है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन किए जाने वाले उपायों से शनि देव प्रसन्न होते हैं तथा सारे दोष व कष्टों से लोगों को मुक्त करते हैं। शनिदेव मनुष्यों को शुभ-अशुभ कर्मों का फल प्रदान करते हैं। शनि के नाम से ही तमाम लोग भयभीत हो जाते हैं पर
शनिदेव (Shani dev) को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन किए गए कुछ उपाय काफी फायदेमंद होते हैं। इससे शनिदेव सभी कष्टों का निवारण करते हैं। लोगों के घरों में शनि के प्रकोप से आर्थिक तंगी भी देखी गई है, शनिवार को किए जाने वाले इन उपायों से आप आर्थिक तंगी से भी छुटकारा पा सकते हैं।
1 सूर्यास्त के बाद आप ऐसे पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं जो किसी सुनसान जगह पर स्थित हो या किसी मंदिर में हो। इससे आपके परिवार से धन संबंधि दिक्कतें दूर होंगी।
2 शनिवार को शनिदेव (Shani dev) को तेल चढ़ाकर आप नीले पुष्प अर्पण करते हुए उनकी पूजा करें। लेकिन शनिदेव की पूजा करते समय आप सीधा शनि की मूर्ति की तरफ ना देखें।
3 इस दिन पीपल को जल चढ़ाकर आप सात बार उसकी परिक्रमा करें। इस दिन आप किसी निर्धन को भोजन भी कराएं ऐसा करने से दरिद्रता दूर होगी।
4 किसी जरुरतमंद व्यक्ति को शनिवार के दिन आप तेल दान करें। इसके लिए तेल को एक कटोरी में लें और उसमें एक बार आप अपना चेहरा देखें, इसके बाद आप उस तेल को दान कर दें।
5 शनिवार के दिन आप हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाकर, चालीसा पढ़कर उनकी पूजा अर्चना करें। माना जाता है कि हनुमानजी की पूजा करने वाले को शनिदेव प्रताड़ित नहीं करते। इसलिए इस दिन आप हनुमानजी की पूजा जरुर करें।