औरैया में प्रदर्शनी से गिनाई सरकार की उपलब्धियां: जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ, 12 नवंबर तक लगेगी प्रदर्शनी
Exhibition In Auraiya: प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई।

Exhibition In Auraiya: प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों से संबंधित जानकारी को प्रदर्शित किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से वर्तमान प्रदेश सरकार की अब तक की सभी उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों के बीच में पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में सूचना विभाग के द्वारा प्रदर्शनी स्थापित की गई। बताया कि यह 10 से 12 नवंबर तक प्रदर्शनी चलेगी। प्रदर्शनी का मकसद प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े 4 वर्ष में जो उपलब्धियां अर्जित की गई हैं, उसको आम जनता तक पहुंचाना है।

शुभारंभ जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया।
Exhibition In Auraiya: सूचना विभाग ने लगवाई प्रदर्शनी
प्रदेश सरकार द्वारा सोच इमानदार काम दमदार का नारा देते हुए गरीबों को मुफ्त राशन, मुफ़्त वैक्सीन, मुफ़्त इलाज, मिशन किसान, मिशन रोजगार, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, ओडीओपी आदि चलाये गये। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर सरकार के कार्यों की जानकारी हासिल करें। औरैया सदर तहसील क्षेत्र के पुरानी नुमाइश फील्ड में आयोजित की गई इस प्रदर्शनी को सूचना विभाग के द्वारा लगवाया गया है।