SBI Admit Card 2021: यहां से डाउनलोड करें एसबीआई PET के एडमिट कार्ड, जानें एग्जाम कब?
SBI Admit Card 2021: SBI PET Admit Card 2021 Exam Date: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई पीईटी एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है।

- SBI PET एडमिट कार्ड जारी।
- नवंबर-दिसंबर में हो सकता है पीईटी।
- कोविड-19 के चलते ऑनलाइन भी होगी सकती है ट्रेनिंग।
SBI PET Admit Card 2021 Exam Date: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई पीईटी एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO Exam 2021) भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (SBI PET) में उपस्थित हो सकते हैं। एसबीआई पीओ पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जा सकते हैं।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/धार्मिक अल्पसंख्यक कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए प्री-ट्रेनिंग, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। हालांकि एसबीआई पीईटी की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। इसके नवंबर या दिसंबर 2021 के महीने में आयोजित होने की संभावना है। SBI PET की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
ऑनलाइन भी हो सकती है प्री-ट्रेनिंग
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने पीओ भर्ती (PO Recruitment) नोटिस में कहा था कि, ‘COVID-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए, बैंक, व्यवहार्यता के आधार पर, फिजिकल क्लासेस के माध्यम से या ऑनलाइन टूल के माध्यम से PET आयोजित कर सकता है।’
How to Download SBI PET Admit Card 2021: देखें तरीका
चरण 1: SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर, ‘Pre Examination Training Materials’ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
चरण 4: आपक ‘SBI PET Admit Card 2021’ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
एसबीआई पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक