15 तस्वीरों में देखें UP की छठ पूजा: उग हे सूरज देव…की चहुंओर रही गूंज, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न
Photo Of Chhath Festival: लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे यूपी में उत्साह के साथ मनाया गया। चार दिवसीय यह पर्व 8 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था...


वाराणसी में गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। 84 घाटों पर 5 पांच लोगों की भीड़ जुटी।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे यूपी में उत्साह के साथ मनाया गया। चार दिवसीय यह पर्व 8 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था, जो 11 नवंबर 2021 को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, आगरा में घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
छठी व्रतियों ने आज पूजा-पाठ कर उगते (उदीयमान) भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। अर्घ्य देकर महिलाएं परिवार के मंगल की कामना कीं। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का पर्व छठ संपन्न हो गया।
काशी के 84 घाटों और अन्य घाटों पर 5 लाख से ज्यादा व्रती महिलाएं पूजा-पाठ में जुटीं। लखनऊ के गोमतीघाट समेत कुंडों और तालाबों पर 11 लाख से अधिक महिलाओं ने अर्घ्य दिया। गोरखपुर, सहारनपुर और प्रयागराज के संगमघाट पर भी आस्था में सराबोर व्रती महिलाएं पूजन करने पहुंची। तकरीबन प्रदेश के सभी शहरों में प्रशासन ने सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए। पूरी रात छठ घाट छठी मइया के गीतों से गूंजते रहे।
15 तस्वीरों में देखें UP की छठ…

प्रयागराज में सबसे ज्यादा भीड़ संगम के तट पर दिखी। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे थे।

गोरखपुर में सूर्योदय के बाद सभी व्रतियों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही 36 घंटों के निर्जला व्रत का समापन हो गया।

गाजियाबाद के कोयल एनक्लेव में छठ।

लखनऊ के गोमती घाट पर गुरुवार की सुबह उगते सूर्य की आराधना के लिए महिलाएं इकट्ठा हुईं। यहां पांच बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए काशी में गंगा किनारे लोगों की भीड़ जुटी। घाटों पर आतिशबाजी भी की गई।