Kushti Nandini Nagar Gonda: दूसरा दिन, RSPB की पिंकी ने 72 व सरिता ने 59 किलो तथा 62 किलो में हरियाणा की संगीता प्रथम
Kushti Nandini Nagar Gonda: नन्दनी नगर महाविद्यालय में चल रहे सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी महिला-पुरूष की कुश्ती प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही


नन्दनी नगर महाविद्यालय में चल रहे सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का रोमांचक दृश्य
Kushti Nandini Nagar Gonda: 59 किलोग्राम की प्रतियोगिता में हरियाणा की गीता फोगाट को दूसरा स्थान मिला
महिलाओं की ही 59 किलोग्राम की प्रतियोगिता में आरएसपीबी की सरिता को प्रथम,हरियाणा की गीता फोगाट को दूसरा व महाराष्ट्र की बागेश्वरी व हरियाणा की पूजा को तीसरा स्थान मिलाl महिलाओं की 62 किलो वर्ग की प्रतियोगिता में हरियाणा की संगीता को प्रथम,दिल्ली की रीतू रानी को दूसरा व महाराष्ट्र की सृष्टि व हरियाणा की मनीषा को तीसरा स्थान मिलाl
विजय के बाद प्रमाण पत्र पाकर खुशी से उछलते प्रतियोगी
पंजाब कुश्ती एसोसिएशन के चालीस महिला एवं पुरुष पहलवानों का हो रहा मुकाबला
जहां एक तरफ भारत के कोने कोने से आए महिला पुरूष पहलवानों की कुश्तियां चर्चा में रही, वहीं दूसरी तरफ पंजाब कुश्ती एसोसिएशन के चालीस महिला एवं पुरुष पहलवानों का हो रहा मुकाबला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भारतीय एवं पंजाब कुश्ती संघ में पिछले सात सालों से सेवा प्रदान कर रहे अमृतसर के कोच विक्रम शर्मा ने बताया कि पंजाब कुश्ती संघ की दस महिला तथा तीस पुरूष रेसलर यहां नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए हैं।
पहलवान हरप्रीत सिंह तथा 34 से अधिक देशों में हिन्दुस्तान का परचम लहरा चुकीं
इस टीम में आठ बार गोल्ड मेडल सहित एशियन कामनवेल्थ में चार बार के विजेता संगरूर के पहलवान हरप्रीत सिंह तथा 34 से अधिक देशों में हिन्दुस्तान का परचम लहरा चुकी तीन दर्जन से अधिक मैडम प्राप्त चुकी गुरशरण प्रीति कौर भी ने शिरकत किया है। कोच शर्मा ने बताया कि नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में अब तक दो गोल्ड मेडल सहित दस मेडल पर कब्जा किया जा चुका है।
संक्रमण काल में भी पंजाब और पंजाबियत को जिंदा रखा है पंजाब के नौजवानों ने
बताते चले कि नशे के लिए बदनाम पंजाब में कभी पहलवानों की खेप तैयार होती थी। पंजाब के नौजवानों में शारीरिक सोष्ठव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जाता था। यहां के नौजवानों में रेसलिंग तथा सेना में भर्ती होने का क्रेज चरम पर था। लेकिन कुत्सित राजनीति और नशे की लत ने ग्रहण लगा दिया। कुश्ती कोच श्री शर्मा ने कहा कि संक्रमण काल में भी पंजाब और पंजाबियत को जिंदा रखा है आज भी वहां के नौजवानों ने हिन्दुस्तान का नाम रौशन करने के लिए विभिन्न श्रेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।