बरेली…शादी से पहले संबंध नहीं बनाने पर तोड़ा रिश्ता: सगाई और तिलक होने के बाद लड़की पर बना रहा था दबाव, शिकायत पर मुकदमा
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां सगाई और तिलक के बाद एक युवक ने होने वाली पत्नी से शादी से पहले संबंध बनाने...

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां सगाई और तिलक के बाद एक युवक ने होने वाली पत्नी से शादी से पहले संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती ने मना कर दिया तो लड़के ने शादी से इन्कार कर दिया। जिसके बाद लड़की पक्ष ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
25 नवंबर को होनी थी शादी
इज्जतनगर निवासी युवती ने बताया की उसकी शादी बिहारीपुर निवासी संजीव से तय हुई थी। 25 नवंबर को उसका विवाह होना था। गोद भराई के साथ तिलकोत्सव का कार्यक्रम हो चुका है। शादी के लिए बारातघर बुक, गहने, कपड़े की खरीद हो चुकी है। तिलक में लाखों का दहेज दिया जा चुका। शादी के कार्ड भी बंट चुका है।
तिलक के बाद से मिलने का बना रहा था दबाव
पीड़िता ने बताया कि विवाह तय होने के बाद लड़का मिलने का दबाव बना रहा था। जिसके चलते मिलना जुलना शुरू हो गया था। आरोप है कि इस दौरान संजीव ने उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। 14 अक्टूबर को होटल ले गया और वहां जबरदस्ती की कोशिश की। जिसका युवती ने विरोध किया। किसी तरह वहां से बचकर निकल आई। 25 अक्टूबर को आरोपित ने काम के लिए युवती की स्कूटी व ससुराल से 50 हजार रुपये लिये। उसके बाद शादी से मना कर दिया।
समझाने पर नहीं माना, मुकदमा दर्ज
लड़की के परिजनों को मामले की भनक लगी तो उन्होंने ने लड़के को समझाने का प्रयास किया। लड़की पक्ष ने आरोपित के घर वालों से शिकायत की तो उन्होंने लड़की को ही दोषी बना दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ssp रोहित सिंह सजवाण ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।